{"_id":"65db7816cc330ab3cf00438e","slug":"regular-yoga-is-needed-to-stay-healthy-raghuvar-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-110565-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग चाहिए : रघुवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग चाहिए : रघुवर
Sun, 25 Feb 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सुबह योग और प्राणायाम के बाद एकाग्रचित्त ध्यान लगाने से डिप्रेशन, तनाव, अनिद्रा और रक्तचाप ठीक होता है। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए। यह बात अपराजिता कार्यक्रम में योग शिक्षक रघुवर दत्त कापड़ी ने कही।
नगर पालिका सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में रघुवर दत्त ने कहा कि महिलाएं यदि योग करेंगी तो परिवार के अन्य सदस्य भी इसका अनुकरण करेंगे। योग प्रशिक्षक विपिन चंद्र जोशी ने महिलाओं को योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाईं।
उमा पंत ने योग के साथ ही शाकाहार अपनाने पर जोर दिया। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम में अचला शाह, दीपा जोशी, शांति खनका, दीपा पंत, हंसी कापड़ी, पुष्पा अग्रवाल, रीता वर्मा, भारती सिंह, बिंदु जोशी, जानकी मेहता, बसंती धामी, प्रभा कोठारी, सुरेश पंत, भीम सिंह, ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद