फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Regular air service to Hawaii case

नियमित हवाई सेवा शुरू होने का मामला हवाई

Wed, 21 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Regular air service to Hawaii case
नैनीसैनी हवाईपट्टी में हेलीकाप्टर से उतरकर आती डीएम की पत्नी और बच्चा - फोटो : अमर उजाला

नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की प्रदेश सरकार की घोषणा हवाई साबित हुई। नौ सीटर विमान आने की बात तय थी, लेकिन लोगों को उस समय मायूसी हुई जब विमान की जगह 9 सीटर हेलीकॉप्टर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा। नियमित उड़ान शुरू के बारे में अफसरों के सुर भी बदले-बदले नजर आए। हेलीकॉप्टर में आए प्रदेश के नागरिक उड्डयन सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने एयरपोर्ट का काम पूरा न होने बात कही, जबकि मंगलवार को ट्रायल लैंडिंग को सफल बताया गया था। उड़ान शुरू न होने के पीछे जो हकीकत सामने आई है, उसके अनुसार महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) की अनुमति न मिलना है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही नैनीसैनी एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू होने के चलते प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की गई थीं। दोपहर 12.10 बजे एयरपोर्ट पर विमान की जगह जिंदल ग्रुप का 9 सीटर हेलीकॉप्टर उतरा। नागरिक उड्डयन सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम से विमान के स्थान पर हेलीकॉप्टर आने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हवाई सेवा की यह प्रतीकात्मक शुरुआत थी। हवाई पट्टी का काम पूरा होने पर टिकट काउंटर खुलेंगे। तभी देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए नियमित उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से यहां रुके विमानन कंपनी ललित ग्रुप भारत होटल के क्रू मेंबर भूपेंद्र सिंह के सुर भी बुधवार को बदले-बदले से थे। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि सप्ताह में हवाई सेवा कितने दिन चलती है, यह यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगा। वहीं बुधवार को उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी उड़ान के लिए तैयार तो है, लेकिन रनवे के बीच में दो जगह दीवार नहीं बनी है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इस कारण विमान सेवा शुरू कराना संभव नहीं है। वहीं जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि डीजीसीए से शासन स्तर पर बात चल रही है, जो कमियां हैं। उन्हें दूर करने के बाद नियमित उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के परिवार को छोड़कर अन्य कोई नहीं था यात्री
बुधवार को हवाई सेवा के नाम पर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे जिंदल ग्रुप के हेलीकॉप्टर में प्रदेश के नागरिक उड्डयन सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, शिवालिक ग्रुप के चेयरमैन राय लुंबा, फिल्म प्रोड्यूसर मोहम्मद सलीम शैफी, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा की पत्नी अरुणिमा सिन्हा, बेटा प्रह्लाद रंजीत सिन्हा (13), बेटी दक्षयानी (3) आए। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन परमाल, को पायलट कैप्टन एसके पुंडीर थे। जिलाधिकारी ने बताया कि परिवार टिकट लेकर आया था। जिलाधिकारी के परिवार को छोड़ दें तो हेलीकॉप्टर में अन्य कोई यात्री नहीं था। वापसी में विमानन कंपनी ललित ग्रुप भारत होटल के क्रू मेंबर भूपेंद्र सिंह भी हेलीकॉप्टर से गए।

धरी रह गई तैयारियां
विमान सेवा शुरू होने को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह था। कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के स्वागत की तैयारी की थी। हवाई पट्टी पर विमान के स्थान पर हेलीकॉप्टर उतरने के बाद सारी खुशी काफूर हो गई।

प्रदेश सरकार ने जनता से किया धोखा : पंत
पूर्व विधानसभाध्यक्ष भाजपा नेता प्रकाश पंत ने प्रदेश सरकार पर हवाई सेवा शुरू करने के नाम पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि बगैर डीजीसीए की अनुमति के बगैर अनियमित उड़ान को नियमित उड़ान में नहीं बदला जा सकता। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर ने कहा कि कांग्रेसी अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।


कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार, मंत्री के सिर फोड़ा ठीकरा
कांग्रेसियों ने हवाई सेवा शुरू न होने को ठीकरा केंद्र सरकार और कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा पर फोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। डीजीसीए की अनुमति न मिलने पर बड़ा आंदोलन छेड़ने का एलान किया। पुतला दहन में शामिल विधायक मयूख महर ने कहा कि क्षेत्रीय जनता ने 22 साल से हवाई सेवा शुरू होने का सपना देखा था। उस सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के असहयोग के बाद भी अपने संसाधनों से पूरा किया था। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के इशारे पर हवाई सेवा को रोकने का काम किया गया है। विमानन सेवा शुरू करने वाली कंपनी को लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा जिले में विकास के काम होते नहीं देखना चाहती। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, ऋषेंद्र महर, ललित पाल, तिलक जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed