फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Regarding the demand for bridge construction Shishtamanadal met DM in pithoragarh

Pithoragarh: 18 साल में भी नहीं बन पाया रामगंगा नदी पर पुल, लोगों में नाराजगी; शिष्टमंडल ने की डीएम से मुलाकात

Wed, 31 Jul 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 31 Jul 2024 05:00 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड में चंडिकाघाट मंदिर के पास रामगंगा नदी पर 80 मीटर लंबा मोटर पुल 18 साल बाद भी नहीं बन सका है। इससे लोगों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
Regarding the demand for bridge construction Shishtamanadal met DM in pithoragarh
पुल निर्माण की मांग को लेकर डीएम से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड में चंडिकाघाट मंदिर के पास रामगंगा नदी पर 80 मीटर लंबा मोटर पुल 18 साल बाद भी नहीं बन सका है। इससे लोगों में नाराजगी है। पुल निर्माण की मांग को लेकर शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को गंगोलीहाट से आए शिष्टमंडल ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती के नेतृत्व में डीएम रीना जोशी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोनिवि के बेड़ीनाग डिवीजन से गंगोलीहाट दसाईथल, पोखरी, चौली होते हुए गराली तक सड़क का निर्माण किया गया है। गराली से चंडिकाघाट मंदिर के पास रामगंगा नदी पर 80 मीटर लंबे मोटर पुल को वर्ष 2006 में स्वीकृति मिली थी। वर्तमान तक सड़क का निर्माण नदी तक हो गया है। गंगोलीहाट से रामगंगा तक और पिथौरागढ़ सुवालेक से रसैपाटा तक रामगंगा नदी के किनारे तक सड़क कट चुकी है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh Protest: मजदूरों से मारपीट और अवैध वसूली को लेकर प्रदर्शन, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा बीच में पुल नहीं बनने के कारण दोनों विकासखंडों का मिलान नहीं हो पा रहा है। पुल निर्माण के लिए लोनिवि ने 2006 से अभी तक निविदाएं नहीं लगाई हैं। इस संबंध में लोनिवि से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। पुल निर्माण को लेकर पूर्व में लोकसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा की गई थी। उस समय लोनिवि के अधिकारियों ने चुनाव होने के बाद पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था मगर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने शीघ्र पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर चक्का-जाम करने की चेतावनी दी। इस मौके पर विक्रम बिष्ट, मनोज खत्री, निकांशा चंद, शोभा चंद मौजूद थे। इधर डीएम रीना जोशी का कहना है कि पुल निर्माण को लेकर लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed