{"_id":"60b13d3f8ebc3e03f66eebab","slug":"red-entry-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld425826853","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने के आश्वासन पर हुआ मामले का पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने के आश्वासन पर हुआ मामले का पटाक्षेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीएस डीनिया को डीएम की ओर से प्रतिकूल प्रविष्टि देने से कर्मचारी संगठनों में नाराजगी रही।
कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कलक्ट्रेट में एकत्र होकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से अभद्रता और प्रतिकूल प्रविष्टि का विरोध किया।
इसके बाद प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने की मांग को लेकर डीएम आनंद स्वरूप से मुलाकात कर वार्ता की। वार्ता के बाद डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने की सहमति दी। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है।
बृहस्पतिवार को किसी कार्य में देरी पर डीएम ने प्रशासनिक अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। इससे कर्मचारी संगठन नाराज थे। डीएम से मिलने वालों में फेडरेशन के अध्यक्ष एमसी जोशी, एमएल वर्मा, विजेंद्र लुंठी, सौरभ चंद, जीतेश पंत, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत, दिनेश उपाध्याय, केएमवीएन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी सहित उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ, ट्रेड यूनियन, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच, पुरानी पेंशन बहाली मंच, चतुर्थ कर्मचारी महासंघ, राजकीय वाहन चालक महासंघ, कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, राजस्व उपनिरीक्षक महासंघ समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।