{"_id":"6ab6af949bc115f0f00207ae","slug":"red-alert-for-heavy-rain-administration-on-alert-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-144820-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन अलर्ट
Fri, 25 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में शनिवार 26 सितंबर तक भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। डीएम मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक और ग्राम विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने को कहा गया है।
बारिश से सड़क बाधित होने पर एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई समेत संबंधित एजेंसियों को यातायात जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और आपदा टीमों को भी तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, गधेरों, जलभराव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। आपदा की सूचना 05965-230819, 05965-230703 (1077), 7579060090 और 7895318895 पर दें।