Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Recruitment training camp begins, daughters show passion to join the army

Pithoragarh News: भर्ती प्रशिक्षण शिविर का शुरू, बेटियों में दिखा सेना में जाने का जज्बा

Mon, 09 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Recruitment training camp begins, daughters show passion to join the army
झूलाघाट में भर्ती प्र​शिक्षण ​शिविर में शामिल युवा। स्रोत : एसएसबी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। 55वीं वाहिनी एसएसबी कैंप में असिस्टेंट कमांडेंट प्रतीक के नेतृत्व में भर्ती प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की बेटियों में भी सेना में जाने का जज्बा दिखा। शिविर में भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने को कई बेटियों ने पंजीकरण कराते हुए पसीना बहाया।
विज्ञापन

15 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में झूलाघाट, बनाड़ा, कानड़ी सहित अन्य गांवों के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सभी युवाओं को एसएसबी प्रमाण पत्र देगी। पहले दिन प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में बेटियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

खुशी भट्ट, तनुजा भट्ट, नीलम भट्ट, आंचल धामी, गीता कुमारी, अंजू कुमारी, दीपा, खुशी ने शिविर में खूब पसीना बहाया। सभी ने कहा कि सेना में जाकर देश सेवा करना सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए यह जी-तोड़ मेहनत करेंगी। हर हाल में अपने सपने को साकार करेंगी। वहीं सागर चंद, गौरव राज, नितिन, पवन भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed