{"_id":"5e8ee2f38ebc3e71195f9616","slug":"ration-sold-under-police-supervision53","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की निगरानी में बिका राशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस की निगरानी में बिका राशन
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकान में जमा भीड़।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सरकारी राशन की दुकानों पर राशन की पहली खेप पहुचते ही कार्डधारको की भीड़ उमड़ पड़ी। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुये इन दुकानों पर पुलिस की तैनाती करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के द्वारा तीन माह का राशन देने की घोषणा के बाद से ही लोग राशन लेने का इंतजार कर रहे थे। राशन की पहली खेप सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ इन दुकानों पर उमड़ पड़ी। लोग सुबह सात बजे से ही दुकानों के आगे जमा होने लगे। कुछ घंटों तक कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नजर नही आ रहा था। जब पुलिस पहुंची तब जाकर लोग दूर दूर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये।
सहायक खाद्यान्न निरीक्षक कमलेश बुधाकोटी ने बताया कि कई सरकारी राशन की दुकानों में राशन उपलब्ध करा दिया गया है। राशन के साथ चने व मसूर की दाल भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन