फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rapist sentenced to 10 years in prison

Pithoragarh News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास

Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rapist sentenced to 10 years in prison
चंपावत। सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने किराए के मकान में अकेली महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के दोषी करन कश्यप को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 20 अगस्त 2025 को टनकपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उसकी पुत्री अपने किराए के मकान में अकेली थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वार्ड नंबर एक शारदा घाट निवासी करन कश्यप ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को रक्तस्राव होने लगा। पीड़िता उपचार के लिए टनकपुर के सरकारी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार कराया गया।
तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली टनकपुर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की विवेचना की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी करन कश्यप के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

बृहस्पतिवार को फैसला आया। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने करन कश्यप को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी की जेल में बिताई गई अवधि को मुख्य सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed