फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramlila

रामलीला

Sat, 31 Oct 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Oct 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ramlila

जिले के कई स्थानों पर अभी भी रामलीला की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय के नजदीक वड्डा की रामलीला में सीता हरण, रावण जटायु संवाद, जटायु वध, राम सबरी मिलाप, राम सुग्रीव मिलाप और हनुमान मिलन तक का मंचन किया गया। रामलीला में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन


अस्कोट। यहां की रामलीला में सुमंत की वापसी, राम के वियोग में दशरथ का प्राण त्यागने का मंचन हुआ। दशरथ प्राण त्यागते हुए कौशल्या से कहते हैं ‘अब तो हम दमदम चला, रहने को प्यारी तन नहीं। भरत और शत्रुघ्न को पिता के प्राण त्यागने की खबर मिलने पर वह ननिहाल से लौटते हैं। भरत माता कैकयी से कहते हैं ‘ये क्या किया तैने पापिन महाचारी, राम-लखन-सिया वन को पठा के, कर दिया सगर कुटुंब दुखारी’। साथ ही शत्रुघ्न का मंथरा को लात मारने तक का मंचन हुआ। भरत की भूमिका में गौरव पाल, शत्रुघ्न की भूमिका में चंचल सिंह भंडारी, कैकयी में योगेश बसेड़ा, मंथरा में गणेश कुंवर, सुमंत में सुंदर सिंह बिष्ट, दशरथ की भूमिका में वीरजंग पाल थे। मुख्य अतिथि रजवार भानुराज सिंह पाल और विशिष्ट अतिथि हर्ष बहादुर पाल थे।
विज्ञापन


झूलाघाट। झूलाघाट में हुई रामलीला में अंगद और रावण संवाद का मंचन हुआ। रामलीला का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed