फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ram Singh Mehra, a brave soldier of the 1962 Indo-China war, has passed away in pithoragarh

Pithoragarh News: भारत-चीन युद्ध 1962 के जांबाज सैनिक राम सिंह महरा का निधन

Mon, 12 Jan 2026 05:10 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 12 Jan 2026 05:10 PM IST
सार

वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में दुश्मन से डटकर सामना करने वाले कुमाऊं रेजिमेंट के जांबाज पूर्व सैनिक राम सिंह महरा का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन
Ram Singh Mehra, a brave soldier of the 1962 Indo-China war, has passed away in pithoragarh
राम सिंह महरा। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

 वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में मोर्चे पर दुश्मन का डटकर सामना करने वाले 6 कुमाऊं रेजिमेंट के जांबाज सिपाही राम सिंह महरा का सोमवार को निधन हो गया। क्षेत्र के ग्राम जीवल निवासी पूर्व सैनिक राम सिंह ने 99 वर्ष की आयु में अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

वर्ष 1962 के युद्ध के दौरान राम सिंह महरा ने मोर्चे पर दुश्मन का डटकर मुकाबला किया। इस दौरान उनके पेट में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दुश्मनों पर गोलियां बरसाते रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह जनसंघ से जुड़े और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाते रहे। वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को रामेश्वर घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन

उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, युवा मोर्चा के कुमाऊं सह संयोजक दीपक उप्रेती, अनु. जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपाल आर्या सहित पालिकाध्यक्ष विमल रावल, नीरज पंत, लिखित पंत, रविंद्र लाल वर्मा, दयाल कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed