फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rakhi bandh to the jawans of the security forces

सुरक्षाबलों के जवानों को राखी बांधी

Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rakhi bandh to the jawans of the security forces
जौलजीबी में एसएसबी के जवानों को राखी बांधती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कई संगठनों ने सेना और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच जाकर राखी की खुशियां बांटी। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में रहने वाले निर्धन और बेसहारा बच्चों ने 3 कुमाऊं राइफल्स के जवानों के बीच जाकर राखी बांधी। इससे पहले सोसायटी से जुड़े बच्चों ने प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, सीओ शेखर सुयाल को राखी बांधी। 3 कुमाऊं राइफल्स के कर्नल धीरज कुमार ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। घनश्याम ओली सोसायटी के अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने बताया कि इस बार बच्चों ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भी डाक से राखी भेजी थी। कार्यक्रम में पूजा, करुणा, सपना, धनेश्वरी आदि बच्चे शामिल हुए। 

विज्ञापन


उधर, जौलजीबी में महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एसएसबी के जवानों को राखी बांधी। महिलाएं जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, गोठी में स्थित एसएसबी की अग्रिम चौकियों तक गई। महिला संगठन की अध्यक्ष लीला बनंग्याल की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान गंगोत्री थलाल, बसंती दुग्ताल, हंपा गुंज्याल, शांति बनंग्याल, संध्या बनंग्याल आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed