फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rakesh and Anchal became champions

Pithoragarh News: राकेश और आंचल बने चैंपियन

Fri, 17 Apr 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rakesh and Anchal became champions
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गणाई ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि अटल उत्कृष्ट जीआईसी के प्रधानाचार्य संदीप सिंह मेहता, खेल प्रशिक्षक नंद किशोर अंडोला ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। पूर्व सत्र की चैंपियन शिवानी ने मशाल जलाकर मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों की दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, लंबी व ऊंची कूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रबीना, 200 मीटर दौड़ में आंचल राठौर, 400 मीटर दौड़ में प्रिया एवं 1600 मीटर दौड़ में सलोनी बोरा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं लंबी कूद व चक्का फेंक में आंचल राठौर, ऊंची कूद में काजल रावत, गोला फेंक में पार्वती, भाला फेंक में नेहा में पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु सिंह बोरा, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक में राकेश सिंह बोरा ने पहला स्थान हासिल किया। राकेश सिंह बोरा और आंचल राठौर चैंपियन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ.दीपक कुमार कोठारी, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ.गणेश चंद, डॉ.नवीन चंद्र, डॉ.पूजा चंद, डॉ.पूनम मियान, डॉ.गौरव कुमार, डॉ.कल्पना जोशी, योग प्रशिक्षक प्रकाश पांडे, जीवन बोरा, विनोद बोरा, मनोज उप्रेती, मनीष कुमार, गोपाल चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed