फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rajiv Gandhi's birthday celebrated as Sadbhavna Divas

पौधरोपण कर पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's birthday celebrated as Sadbhavna Divas
पिथौरागढ़। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय विण में पौधे लगाकर पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ अभियान की शुरूआत की गई। महर ने राजीव के देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना क्रांति का आगाज कर कंप्यूटर को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

18 साल में मताधिकार का हक दिया और महिलाओं को आरक्षण दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी मथुरा दत्त जोशी और कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने कहा कि उन्होंने देश को एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी , हीरा सिंह बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, शुभम बिष्ट, नरेंद्र सौन, प्रकाश देवली, जीवन वल्दिया, संतोष गोस्वामी, हयात चंद, खीमराज जोशी, जावेद खान, योगेश, ललित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed