फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rajendra of Sosa village in Dharchula became Director General in Geological Survey of India Department

धारचूला के सोसा गांव के राजेंद्र भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग में महानिदेशक बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rajendra of Sosa village in Dharchula became Director General in Geological Survey of India Department
राजेंद्र सिंह गर्खाल महानिदेशक। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सोसा गांव के राजेंद्र सिंह गर्खाल भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग कोलकाता में महानिदेशक बन गए हैं। चीन और नेपाल सीमा से लगे चौदास घाटी के एक छोटे से गांव के किसान के बेटे के महानिदेशक के पद तक पहुंचने से पूरे सीमांत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह गर्खाल धारचूला के सोसा के नियांग तोक निवासी हैं। 1962 में जन्मे राजेंद्र के पिता स्व. पदम सिंह गर्खाल और माता मनसती देवी गर्खाल कृषि पशुपालन का कार्य करते थे। तीन भाई बहनों में सबसे बड़े राजेंद्र ने ग्राम विकास अधिकारी रही अपनी बुआ स्व. नंदा गर्खाल के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमएससी करने के बाद 1986 में उनका चयन भू वैज्ञानिक के पद पर हुआ। तमाम संघर्षों से सीमांत चौदास घाटी के सोसा के किसान परिवार के राजेंद्र सिंह गर्खाल ने अपनी सफलता का श्रेय स्व. बुआ सुश्री नंदा गर्खाल, अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके डीजी बनने पर रं कल्याण संस्था धारचूला के अध्यक्ष डीके फकलियाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गुंज्याल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed