फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raise in market after taxi drivers strike ends

टैक्सी चालकों की हड़ताल बाजार में उतरी रौनक, व्यापारियों के चेहरे खिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raise in market after taxi drivers strike ends
पिथौरागढ़ नगर में सोमवार को उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। टैक्सी चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद नगर में भीड़ बढ़ गई है। चहल-पहल बढ़ने से व्यापारियों के चेेहरे भी खिले हुए हैं। सोमवार को बैंकों और एटीएम में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांधी चौक, सिल्थाम, सिमलगैर, टकाना सहित कई स्थानों पर लोगों की भीड़ रही। लॉकडाउन के बाद से सुनसान पड़े बाजार पर गुलजार होने लगे हैं। नवरात्र के पहले दिन बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई। सर्वाधिक भीड़ रेडीमेड गारमेंट्स, बेकरी, थोक विक्रेताओं और चाऊमीन सेंटरों पर देखी गई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि कोविड के कहर के बाद इतनी भीड़ आज ही देखी गई। व्यापारियों ने कहा बाजार ऐसा ही रहा तो कारोबार बेहतर हो जाएगा। बैंकों में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक भीड़ सहकारी बैंक पिथौरागढ़ और एसबीआई सिमलगैर में देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed