फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   rains in Pithoragarh

पिथौरागढ़, चंपावत में मूसलाधार बारिश

Fri, 19 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़, चंपावत में मूसलाधार बारिश
विज्ञापन

 तपिश भरी गर्मी को झेल रहे लोगों को शुक्रवार की तड़के हुई मूसलाधार बारिश से काफी राहत मिली है। इसी के साथ प्री मानसून की बारिश का आगाज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में फिर से बारिश की संभावना जताई है। जिला मुख्यालय में तेज अंधड़ के साथ जमकर पानी बरसा। यहां 15.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश का पानी सड़क पर फैल गया। आसपास की सभी छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने तहसील मुख्यालयों में लगे वर्षामापी यंत्रों में रिकार्ड आंकड़ों के अनुसार बताया कि गंगोलीहाट में 9, बेड़ीनाग में 10, डीडीहाट में 2, धारचूला में 4 और मुनस्यारी में 9 मिलीमीटर वर्षा हुई। बारिश से आंतरिक मार्गों पर मलबा आने का खतरा पैदा होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में फिर से बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि अब प्री मानसून की फुहारें पड़ती रहेंगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच बारिश से अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।  चंपावत के कई इलाकों में हल्की आंधी के बाद मेघ बरसे। सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी डीके पंत ने बताया कि चंपावत में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से तपिश कम हुई। अलबत्ता शुक्रवार को अपरान्ह बाद फिर से धूप खिल गई। बनबसा शुक्रवार सुबह क्षेत्र में वर्षा होने से मौसम सुहावना हुआ। कुछ समय के लिए लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। किंतु धूप निकलने के बाद दोपहर बाद उमस से गर्मी खासी बढ़ गई। क्षेत्र में करीब सात एमएम वर्षा हुई है। दो दिनों में क्षेत्र में 26 मिमी. वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed