फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   rainka peepalee ke chhaatron ko dee gaee kairiar kee jaanakaaree

राइंका पीपली के छात्रों को दी गई कॅरिअर की जानकारी

Fri, 17 May 2019 11:07 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पीपली (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पीपली (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 17 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
rainka peepalee ke chhaatron ko dee gaee kairiar kee jaanakaaree
राइंका पीपली में शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : पिथौरागढ़
अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी गई। छात्राओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक एवं मोटीवेशनल काउंसलर ललित उपाध्याय ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को विषयों का चुनाव, कॅरिअर निर्माण आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटर के बाद विषयों के चुनाव के समय असमंजस की स्थिति में रहते हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार ही विषय का चुनाव करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं को तमाम जानकारियों से अवगत कराते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। छात्राओं से किसी तरह की हिंसा या छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का खुलकर विरोध करने को कहा गया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प पत्र भरे गए और विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन राम कोहली ने छात्र-छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शिक्षक गुलाब सिंह सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed