फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rainfall at Pithoragarh, snow on peaks

पिथौरागढ़ में बारिश, चोटियों पर हिमपात

Tue, 16 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Tue, 16 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rainfall at Pithoragarh, snow on peaks
बारिश - फोटो : amar ujala

जिले में मंगलवार अपरान्ह चार बजे से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पूरे जिले में अंधड़ के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात हुआ। तीन दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से खासी राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। जिला मुख्यालय में अंधड़ और बारिश के कारण करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई भी ठप रही। वहीं, चंपावत और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। करीब 6 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। वहीं ओले भी गिरे। झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, जबकि ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ाई है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और अंधड़ से जनजीवन पर असर पड़ा। डीडीहाट, अस्कोट में भी जमकर बारिश हुई। धारचूला में सोमवार रात भी मूसलाधार बारिश हुई। वहां रात में 17 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मुनस्यारी में सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई और दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी में अभी गर्मी का असर शुरू नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी कुछ इलाकों में गरज वाले बादल सक्रिय होंगे और बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने मौसम की असामान्य स्थिति को देखते हुए सभी तहसीलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कहा है कि कुछ इलाकों में अंधड़ और ओले गिर सकते हैं। इस स्थिति पर अधिकारियों से नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed