{"_id":"576eba184f1c1bdf0cb48072","slug":"rained-the-district-level-competition-boxers-punch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने बरसाए पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने बरसाए पंच
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी और सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की दो दिनी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के मूनाकोट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, देवसिंह मैदान, नैनीसैनी, स्पोर्ट्स स्टेडियम, साई एक्सटेंशन सेंटर के कुल 114 मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद कांडपाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
बालक वर्ग के 44-46 किग्रा भार वर्ग में विक्रम, 52-54 किग्रा में पारस जोशी, 54-56 किग्रा में मोहित चंद, 58-60 किग्रा में अमन गड़कोटी, 34-36 किग्रा में गौरव जोशी, 28-30 किग्रा में हर्षवर्धन, 38-40 किग्रा में अमित महर, 54-56 किग्रा में सागर कुमार, 42-44 किग्रा में जयराज बसेड़ा, 44-46 किग्रा में चंद्र प्रकाश, 48-50 किग्रा में गोविंद सिंह, 28-30 किग्रा में अमित कुमार, 32-34 किग्रा में मिहुल पांडे, 34-36 किग्रा में विकास, 36-38 किग्रा में भगवान सिंह, 38-40 किग्रा में विजय सिंह मेहता, 42-44 किग्रा में सुंदर सिंह, 50-52 किग्रा में विशाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
मिनी बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 32-34 किग्रा में पंकज भंडारी, 34-36 किग्रा में अतुल गोबाड़ी, 28-30 किग्रा में विश्वास मेहरा, 24-26 किग्रा में प्रियांशु, 26-28 किग्रा में आदित्य, 28-30 किग्रा में शैलेश महर, 30-32 किग्रा में मोजैत, 36-38 किग्रा में करनसिंह सामंत, जूनियर वर्ग के 22-24 किग्रा भार वर्ग में मोहित महर, 24-28 किग्रा में वीरेंद्र सिंह, 30-32 किग्रा में अंकित, 20-22 किग्रा में हिमांशु कुमार और 42-44 किग्रा भार वर्ग में विमल कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिले की बालक, बालिका वर्ग की मिनी और सब जूनियर टीम का चयन किया जाएगा, जो कोटद्वार में 1 से 4 जुलाई तक होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर कैप्टन धरम चंद, भास्कर चंद्र भट्ट, कैप्टन देवी चंद, साई बॉक्सिंग प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह वल्दिया आदि मौजूद थे।