फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain with ash

अस्कोट में अंधड़ के साथ बारिश

Tue, 25 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/मुनस्यारी/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/मुनस्यारी/झूलाघाट Updated Tue, 25 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rain with ash
बारिश - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम का मिजाज अभी सामान्य नहीं हुआ है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में अपरान्ह तीन बजे से घने बादल घिर गए और तेज हवा के साथ बौछारें गिरने लगी। रोज शाम को मौसम बदलने से यहां गर्मी का असर समाप्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी मौसम की स्थिति इसी प्रकार बने रहने का संकेत दिया है। शाम को गरज वाले बादल सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन


अस्कोट में दोपहर बाद अंधड़ चला और बारिश हुई। अंधड़ के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए। लगातार मौसम खराब होने से जंगलों की आग पूरी तरह नियंत्रित है, लेकिन किसानों को अंधड़, ओलावृष्टि से खासा नुकसान हुआ है। मुनस्यारी में मंगलवार को भी हल्की बारिश हुई। मल्लाजोहार क्षेत्र में कुछ इलाकों में तेज बारिश की सूचना है। इस दौरान उच्च हिमालय की पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर फिर से हिमपात हुआ। मुनस्यारी के तापमान में गिरावट आ गई है। खुशनुमा मौसम का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


झूलाघाट से मिली सूचना के अनुसार मूनाकोट विकासखंड के दर्जनों गांवों में शाम को बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। बड़ालू में लीची के बगीचों को भारी क्षति पहुंची है। मूनाकोट विकासखंड के जाखपंत, सिरकुच, पीपलकोट, रियांसी, बड़ालू, गैना, बगरतोली, विषखोली, गौरीहाट, दौली, मजिरकांडा, भटेड़ी, कटियानी, गेठिगाड़ा, कानड़ी, बलतड़ी और झूलाघाट में खेतों में बोई सब्जी, फसल और फलों को भारी क्षति पहुंची है। मूनाकोट भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर जोशी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर गांवों में हुए नुकसान का आकलन करने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में जाकर क्षति का आकलन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed