{"_id":"677eb7a3a9ae83ad74031d59","slug":"rain-water-harvesting-tanks-constructed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-122457-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 46.39 लाख रुपये से होगा वर्षा जल संचयन टैंकों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 46.39 लाख रुपये से होगा वर्षा जल संचयन टैंकों का निर्माण
Wed, 08 Jan 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में वर्षा जल संग्रहण के लिए तीन टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इनमें दो टैंक एक-एक लाख लीटर और एक टैंक 50 हजार लीटर क्षमता का बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से 46.39 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए अब बारिश के पानी को भी संग्रह कर उपयोग में लाने की कवायद शुरू हुई है। जल संस्थान की ओर से पिथौरागढ़ के पीएम श्री एसडीएस राइका, एलएसएम पीजी कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र में वर्षा जल संचयन टैंकों के निर्माण के लिए धनराशि मिली है। एलएसएम परिसर और पीएम श्री एसडीएस राइका में एक-एक लाख लीटर की क्षमता और कृषि विज्ञान केंद्र में 50 हजार लीटर की क्षमता का वर्षा जल संचयन टैंक का निर्माण कार्य करा रही है। एलएसएम परिसर का जल संचयन टैंक का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि तीनों वर्षा जल संचयन टैंक का निर्माण कार्य फरवरी माह के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे भूजल स्तर भी बढ़ सकेगा।