फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain and snow fall from the temperature

बारिश और हिमपात से तापमान गिरा

Sun, 25 Feb 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rain and snow fall from the temperature
मुनस्यारी के खलिया टॉप पर हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार सुबह जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी के हंसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा, बेटुलीधार, छिपलाकेदार की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। धारचूला के गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय के साथ ही निचले इलाकों में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। रविवार को पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


शनिवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ तो जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के सभी हिस्सों में आधा घंटे तक बारिश हुई। रविवार सुबह 5 से 8 बजे तक तेज बारिश हुई। हिमालयी चोटियों पर जबरदस्त बर्फ गिरी। हिम चोटियों के साथ ही छिपलाकेदार की चोटी भी बर्फ से लकदक नजर आई। वहीं, बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई। मौसम में तब्दीली का असर बाजार पर भी पड़ा। रविवार का दिन होने के कारण लोग घरों में ही रहे। इस कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश हुई 
धारचूला- 17.5 एमएम
बेड़ीनाग- 11.0 एमएम
मुनस्यारी- 10.0 एमएम
पिथौरागढ़- 13.2 एमएम
गंगोलीहाट- 6.6 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed