Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raid on sweet shops in Dharchula and Baluwakot, three samples collected

Pithoragarh News: धारचूला और बलुवाकोट में मिठाई की दुकानों पर छापा, तीन सैंपल भरे

Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Raid on sweet shops in Dharchula and Baluwakot, three samples collected
बुलवाकोट में मिठाई की दुकान में जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत : खाद्य सुरक्षा विभ
धारचूला (पिथौरागढ़)। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों में जांच तेज कर दी है। विभाग ने धारचूला और बलुवाकोट में मिठाई की दुकानों में छापा मारकर मिठाई के तीन सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें जगह-जगह प्रतिष्ठानों में छापे मार रही है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने जिले के धारचूला, बलुवाकोट और जौलजीबी में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों से बाल मिठाई, पेड़ा और रसगुल्ले के तीन सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए विभाग गंभीर है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed