{"_id":"628fc1d1f196c43c2d4bfbe4","slug":"rafting-has-done-in-river-yangti-pithoragarh-news-hld463922193","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमवीएन ने 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित यांगती नदी में की राफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमवीएन ने 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित यांगती नदी में की राफ्टिंग
विज्ञापन
0500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी यांगती नदी में राफ्टिंग करते लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुंजी(पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने चीन सीमा से सटे 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी की यांगती नदी में रिवर राफ्टिंग की। इस अवसर पर युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह दूसरा अवसर है जब केएमवीएन ने इतनी ऊंचाई पर राफ्टिंग की है।
गुंजी में आयोजित टुवर्ड द कैलाश माउंटेन साइकिल रैली के अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम की राफ्टिंग टीम ने यांगती नदी में राफ्टिंग की। इस अवसर पर यांगती नदी के तेज बहाव में आधा किलोमीटर तक रिवर रन किया। गुंजी पहुंचे युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह दूसरा अवसर है जब केएमवीएन ने इतनी ऊंचाई पर बहने वाली नदी में राफ्टिंग की है। इससे पहले गुंजी में आयोजित शिव महोत्सव के दौरान केएमवीएन ने राफ्टिंग की थी।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की पहल और केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर के निर्देश पर उत्तराखंड की 10500 फुट की ऊंचाई पर बहने वाली गुंजी यांगती नदी में राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यदि नदी किनारे सड़क सुविधा मिले तो देश विदेश से आने वाले पर्यटक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इस अवसर पर रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, मनोहर सिंह ऐरी, वेद प्रकाश भट्ट, मास्टर ट्रेनर भुवन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की केएमवीएन की सराहना
धारचूला। माउंटेन साइकिलिंग के साथ ही 10500 फुट की ऊंचाई पर बहने वाली नदी में राफ्टिंग करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन में असीम संभावनाएं हैं। इस अवसर पर केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने सीएम को एक पौधा धरती के नाम प्रदान किया। संवाद
गुंजी से ज्योलिंगकांग रवाना हुई साइकिल रैली
गुंजी(धारचूला)। गुंजी में आयोजित तीन दिवसीय साइकिल रैली दूसरे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नाभीढांग से लौटकर गुंजी से ज्योलिंगकांग तक 36 किलोमीटर की दूरी तय की। साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागी 27 मई को 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकांग से वापस गुंजी लौटेंगे। संवाद