पिथौरागढ़। सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित मूनाकोट विकासखंड के छात्रों का रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के समापन पर बुधवार को आइस संस्था के बासु पांडे ने कहा कि सीमांत जिले में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं। इसको देखते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटक आवास गृह में एक पौधा धरती के नाम के तहत लगाया। संचालन कर केएमवीएन के प्रबंधक साहसिक पर्यटन के दिनेश गुरुरानी ने कहा कि तीसरे चरण के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड मूनाकोट के 18 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को योग प्राणायाम, स्वच्छता कार्यक्रम गुरना देवी मंदिर परिसर, मसान बाबा मंदिर परिसर, सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। उन्हें वनों को आग से बचाने के तरीके भी बताए गए। विकासखंड धारचूला के छात्रों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विकासखंड धारचूला के छात्र अपना पंजीकरण बीडीओ कार्यालय धारचूला में कर सकते हैं। कार्यक्रम को रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, नरेंद्र थापा, दीपक बिष्ट, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र नेगी, सौरभ खोलिया मौजूद रहे।