फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Radiologist did not arrive, got another date for ultrasound

Pithoragarh News: नहीं पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट, फिर मिली अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख

Sat, 05 Apr 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Radiologist did not arrive, got another date for ultrasound
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बंद दरवाजे। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के सरकारी अस्पतालों में गर्भवतियों के लिए निशुल्क ऑपरेशन कराना मुश्किल हो गया है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के एक माह के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप हैं। व्यवस्था के तहत अल्मोड़ा से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है, जिन्हें शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचना था लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे, जिस कारण गर्भवतियों और मरीजों को फिर से तारीख देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को छोड़कर जिले के किसी सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। ऐसे में जिले भर की गर्भवतियां और मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पर ही निर्भर हैं। बीते एक अप्रैल को एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के एक महीने के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड ठप हो गए। ऐसे में गर्भवतियों और मरीजों की दिक्कत बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गर्भवतियों और मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए अल्मोड़ा से एक महीने के लिए रेडियोलॉजिस्ट को बुलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विभाग ने शनिवार से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू होने का दावा किया था। उम्मीद थी कि रेडियोलॉजिस्ट के आने से गर्भवतियों और मरीजों की जांच हो पाएगी और इसी कारण जिले के दूरदराज से 65 से अधिक गर्भवतियां और मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के न आने से उन्हें निराश होना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें फिर से नई तारीख देकर घर भेज दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अब सोमवार से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग
सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे तो हो रहे हैं लेकिन धरातल उनका असर दिखाई नहीं दे रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है छह लाख से ज्यादा की आबादी वाले इस दुर्गम जिले के किसी भी अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में विभाग में तैनात एक चिकित्सक को छह महीने का प्रशिक्षण देकर रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर तैनात किया गया है। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होना सिस्टम के खोखले दावों की पोल खोल रहा है, जिसकी मार सीमांत के लोगों पर पड़ रही है।

कोट
अल्मोड़ा के रेडियोलॉजिस्ट को व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल में तैनात करने की बात चल रही थी। शनिवार को उन्होंने यहां पहुंचना था लेकिन नहीं पहुंचे। अब सोमवार से अल्ट्रासाउंड होंगे। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, प्रभारी सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed