फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Questions raised on in-camera investigation into negligence in treatment

Pithoragarh News: इलाज में लापरवाही की बंद कमरे में जांच पर उठे सवाल

Sat, 19 Jul 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on in-camera investigation into negligence in treatment
मुनस्यारी में नानी और पोती की मौत के मामले में न्यायिक जांच की मांग पर तहसील की मुख्य प्रशासनिक
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मशरूम खाने से बीमार लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की मौत के मामले में सीएचसी पहुंची जांच टीम की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दोनों के साथ अस्पताल में रहे रिश्तेदारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जांच टीम पर अपने विभागीय स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि जांच टीम ने बंद कमरे में उनके बयान लिए। उनके पूरे बयान दर्ज नहीं किए गए। टीम का साफ तौर पर कहना था कि जो हम पूछें सिर्फ उसकी का जवाब दो। आगे कुछ मत बोलो। ऐसे में साफ है कि जांच में लीपापोती हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने मामले की न्यायिक जांच की मांग पर तहसील की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लीला बोरा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया और मल्ला विकास जोहार समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग और मृतकों के रिश्तेदार तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लीला बोरा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जंगली मशरूम खाने से लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की मौत के मामले में जांच के लिए बीते शुक्रवार जांच टीम सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

बंद कमरे में रिश्तेदारों और जनप्रतिनिधियों के बयान दर्ज किए गए। सभी दोनों की मौत की जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को बताना चाह रहे थे। टीम ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि सिर्फ उनके सवालों के जवाब उन्हें देने होंगे। इससे आगे वे कुछ नहीं बोल सकते। कहा कि अपने कर्मियों को बचाने के लिए उन्हें पूरी बात कहने से रोका गया। साफ है कि जांच में लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने सीएम से इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि न्यायिक जांच के आदेश जारी नहीं हुए और संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में लोक बहादुर सिंह जंगपांगी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, गणेश राम, प्रिया रिलकोटिया, राजेंद्र सिंह पांगती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed