{"_id":"0c9a876fb72b9d963de5d79f899f7c1a","slug":"putting-clay-on-the-road-against-those-reporting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिट्टी डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिट्टी डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट-कर्णप्रयाग नेशनल हाइवे के किनारे अज्ञात लोगों ने मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। नगर क्षेत्र के आसपास कई स्थानों पर लगे मिट्टी के इन ढेरों से यातायात में भारी बाधा पहुंच रही है। दुर्घटना का खतरा बढ़ने लगा है। एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधिशासी अभियंता बीपी गुप्ता ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थाना प्रभारी गणेश सामंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जल्दी ही रोड के किनारे मिट्टी के ढेर लगाने वालों की पहचान कर लेगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने बताया कि हाल ही में सड़क का सुधारीकरण किया गया है लेकिन सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर लगने से एक तो सड़क को नुकसान पहुंचा है और दूसरी ओर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यह हरकत जारी रह सकती है। नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने कहा है कि सड़क के किनारे मिट्टी डालने वालों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से भी इसकी छानबीन करा रहे हैं कि आखिर रात के समय यह मिट्टी कौन डाल रहा है। राज्य आंदोलनकारी जोधसिंह बोरा ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन