{"_id":"5cacd5e7bdec221468052e9c","slug":"pul-band-hone-se-dhaarachoola-mein-phanse-ek-sau-se-adhik-nepaalee-naagarik","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बंद होने से धारचूला में फंसे सौ से अधिक नेपाली नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल बंद होने से धारचूला में फंसे सौ से अधिक नेपाली नागरिक
Tue, 09 Apr 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़) ।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
झूला पुल बंद होने से धारचूला में फंसे नेपाली नागरिक।
- फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के होने के कारण भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला के बंद होने से धारचूला में एक सौ से अधिक नेपाली नागरिक भारत में फंसे हैं। पुल खुलने के इंतजार में यह लोग सुबह से ही पुल के समीप बैठे रहे। इनमें बैंगलोर, मुनस्यारी और स्यांकुरी से आये लोग हैं।
लोक सभा चुनावों को देखते हुए भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित सभी झूला पुल सोमवार की शाम पांच बजे सील कर दिए थे। इसके चलते नेपाल की ओर लौट रहे एक सौ से अधिक नेपाली नागरिक भारत में ही फंसे हुए हैं।
बंगलुरू में किसी स्कूल में सुपरवाइजर का कार्य कर रहे जीवन बहादुर अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ पुल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल में आगामी 14 अप्रैल से होने वाली विश्व जात पूजा के लिए घर आए हैं। उन्होंने बताया कि कल पिथौरागढ़ 12 बजे ही पहुंच गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण गाड़ी देर से मिलने के कारण रात नौ बजे धारचूला पहुंचे। पुल बंद होने से उनका परिवार धारचूला में फंस गया है। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी नेपाल की ओर जा रहे दर्जनों लोग फंस गए थे। जिला प्रशासन के आदेश पर 41 लोगों को नेपाल भेजा गया। प्रशासन से आदेश मिलने पर ही भारत में फंसे नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा जाएगा।