{"_id":"667c5dd77a9f73661400a48f","slug":"public-works-department-deployed-eight-jcbs-on-various-roads-pithoragarh-news-c-230-1-shld1027-114794-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न सड़कों पर तैनात कीं आठ जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न सड़कों पर तैनात कीं आठ जेसीबी
Wed, 26 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून काल में भूस्खलन से बंद सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सड़कों पर आने वाले मलबे को हटाने के लिए विभाग ने विभिन्न सड़कों पर आठ जेसीबी तैनात कर दी हैं।
पिथौरागढ़ जिले में मानसून काल में पहाड़ियां दरकने से सड़कें बंद हो जाती हैं। सड़कों पर जेसीबी नहीं होने पर यातायात सुचारु करने में घंटों लग जाते हैं। इससे लंबा जाम लगने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। इस वर्ष आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। सड़कें अधिक समय तक बंद रहीं तो पर्यटकों को भी परेशानी हो सकती है। मलबा आने की स्थिति में शीघ्र सड़क खोली जा सके इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वड्डा, गुरना, ऐंचोली, सातसिलिंग, चंडाक, लछेर में एक-एक मशीन तैनात की गई है। इसके अलावा दो मशीनें नगर क्षेत्र में रहेंगी। इन मशीनों को जरूरत पड़ने पर मार्ग खोलने के लिए भेजा जाएगा।
कोट
मानसून से पहले विभाग ने पूरी तैयारियां कर दी है। इसके लिए आठ जेसीबी मशीनों को क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। - विवेक कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनिवि पिथौरागढ़।