{"_id":"5f527b308ebc3e54566f5a3b","slug":"public-representatives-of-disaster-affected-area-met-dm-for-rehabilitation-pithoragarh-news-hld395790271","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुर्नवास को लेकर की डीएम से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुर्नवास को लेकर की डीएम से मुलाकात
आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात करते विधायक और जनप्रतिनिधि।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। कहा आपदा के चलते तीन तहसीलों के कई गांव अब रहने लायक नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को धारचूला विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। इस दौरान विधायक धामी ने कहा कि बारिश ने धारचूला, मुनस्यारी और बंगापानी क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है। उन्होंने शीघ्र ध्वस्त पेयजल योजना, रास्ते, पैदल पुलिया, सड़क बांसबगड़ तटबंध निर्माण करने और आपदा प्रभावितों का विस्थापन करने की मांग की। विधायक ने कहा कि आपदा के कारण तीनों तहसीलों के कई गांव अब रहने लायक नहीं बचे हैं। हल्की से बारिश में बड़ी आपदा आ सकती है। उन्होंने सभी आपदा प्रभावितों का सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत शिविरों में रह रहे लोगों की समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने राहत केंद्रों में आपदा प्रभावितों को फोल्डिंग चारपाई, राशन, गर्म कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर बांसबगड़ के प्रधान दीपक जोशी, मदकोट नवीन, उमेश धामी, बहादुर सिंह, विजय कुमार, राजू धामी, संदीप धामी, भगत परिहार, जगत महर, पूर्व सैनिक चंचल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।