फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public misuse of one-way traffic

वन वे ट्रैफिक के पालन में जनता से दुर्व्यवहार न हो

Mon, 15 Jan 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 15 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Public misuse of one-way traffic
पिथौरागढ़ में मासिक समीक्षा बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस लाइन में सोमवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अजय जोशी ने जिला मुख्यालय में वन वे यातायात व्यवस्था के सफल संचालन पर खुशी जताते हुए कहा कि इस व्यवस्था को लागू करते समय आम जनता के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए। उनको शालीनता के साथ व्यवस्था के बारे में समझाया जाए। जिला मुख्यालय में एक माह पूर्व लागू की गई वन वे यातायात व्यवस्था के बाद जाम के झंझट से काफी मुक्ति मिली है।

एसपी ने हरियाणा में बनकर यहां अवैध तरीके से बेचने के लिए आ रही शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा। चरस, अन्य प्रकार की नशीली वस्तुओं की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। पिछले महीने सेरा गांव के पास तीन वाहनों के जलने की घटना में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा। एसपी ने पिछले वर्ष की अपराधों की समीक्षा के दौरान कहा कि एक दो मामलों को छोड़कर पुलिस का काम काफी बेहतर रहा।
विज्ञापन


इसके एवज में उन्होंने उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, सुशीला, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार, अरविंद को सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने को कहा जाए। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, ओवरलोड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में सीओ शेखर सुयाल, विमल आचार्य, मीडिया सेल के निरीक्षक कमल पाठक, संजीव नेगी समेत सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed