{"_id":"6a4bea749507fe015403842c","slug":"public-hearing-on-lohaghats-master-plan-to-be-held-today-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141392-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोहाघाट के मास्टर प्लान पर आज होगी जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोहाघाट के मास्टर प्लान पर आज होगी जनसुनवाई
Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका परिषद लोहाघाट की ओर से मास्टर प्लान-2041 के प्रस्तावित प्रारूप पर चर्चा के लिए मंगलवार, सात जुलाई को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में होगी।
अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इच्छुक नागरिक अपनी आपत्तियां और सुझाव बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों पर जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन और निर्णय लिए जाएंगे।