फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protests taken in protest against the Pancheshwar dam

पंचेश्वर बांध के विरोध में निकाला जुलूस

Tue, 24 Apr 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 24 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Protests taken in protest against the Pancheshwar dam
धारचूला में पंचेश्वर बांध के विरोध में धरना देते जौलजीबी के लोग - फोटो : अमर उजाला

पंचेश्वर बांध के विरोध में जौलजीबी के लोगों ने धारचूला आकर जुलूस निकाला। साथ ही एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि बांध से महाकाली नदी किनारे रहने वाले गांवों का अस्तित्व नहीं रहेगा। इन लोगों ने अंतिम सांस तक बांध का विरोध करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


जौलजीबी, दूती बगड़ से धारचूला पहुंचे लोगों को पुलिस ने आर्मी तिराहे पर रोक लिया। लोगों की जिद के बाद उन्हें ज्ञापन देने के लिए तहसील कार्यालय तक आने की अनुमति दी गई। लोगों ने कांग्रेस नेता शकुंतला दताल और जौलजीबी व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू के नेतृत्व में आर्मी तिराहे से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तहसील कार्यालय में धरना भी दिया। दताल और धर्मशक्तू ने कहा कि पंचेश्वर बांध बनने से पंचेश्वर से जौलजीबी तक नदी किनारे बसे भारत और नेपाल के सैकड़ों गांवों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कई गांव बिखर जाएंगे। हजारों सालों से चल रही नदी एवं घाटी सभ्यता ही समूल नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि वह लोग सरकार की पुनर्वास नीति से पूरी तरह से असंतुष्ट हैं। ज्ञापन में उन्होंने पंचेश्वर बांध परियोजना को विनाशक बताते हुए परियोजना को नहीं बनाने की मांग की। प्रदर्शन में दांतू की प्रधान भागीरथी दताल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी बुर्फाल, पूरन सेलाल, सोनी देवी दताल, ललित पतियाल, नंदन दताल, शादाब हुसैन, तारा कार्की, उपेंद्र पाल आदि शामिल थे। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य के नेतृत्व में बलुवाकोट, धारचूला थाने के पुलिस कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed