फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   protest rally hundreds of employees

Pithoragarh News: आक्रोश रैली में सैकड़ों कर्मचारी-शिक्षक हिस्सा लेंगे

Fri, 07 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
protest rally hundreds of employees

विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय में होने वाली रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को विकास खंड गंगोलीहाट में रैली की तैयारियों को लेकर व्यापक जन संपर्क किया गया।

गंगोलीहाट में जीवन नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन) के बैनर तले जिला मुख्यालय में होने वाली रैली में विकास खंड गंगोलीहाट से सैकड़ों कर्मचारी और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। रैली में 40 से अधिक कर्मचारी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण सिंह रावल और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने रैली की व्यापक तैयारियों की रूपरेखा रखी। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 16 अप्रैल को पूरे देश में जिला मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। पिथौरागढ़ में होने वाली रैली में सभी विकासखंडों के कर्मचारियों और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सभा का संचालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाठक ने सभी से एकजुट होकर रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो गई है। उत्तराखंड में भी एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री प्रदीप भट्ट ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम में एनएमओपीएस के जिला सचिव मोहित बिष्ट, भीमराज भंडारी, अशोक सिंह, कंचन जोशी, प्रह्लाद सिंह, साधुराम ग्वासीकोटी, सुनीता देवी, मंजूषा भट्ट, गीता भट्ट, हेम चंद्र परगाई, सावित्री ऐरी, तारा पांडेय, रेणुका, ममता जोशी आदि ने विचार व्यक्त किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed