फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest of Guest Teacher in Pithauaragarh

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protest of Guest Teacher in Pithauaragarh
पिथौरागढ़ में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने तीन सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दो माह बाद भी पदों को रिक्त नहीं माना गया है और न ही गृह जनपद में तैनाती का शासनादेश जारी किया गया है। वेतन वृद्धि में भी विसंगतियां देखने को मिल रही हैं। अतिथि शिक्षकों ने सरकार से शीघ्र फैसला लेने की मांग की।
विज्ञापन

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों ने रामलीला मैदान पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अतिथि शिक्षकों के हित में तीन फैसले लिए थे।
विज्ञापन

दो माह बाद भी कार्यरत अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त मानने और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें गृह जनपदों में तैनाती देने का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। महिला उपाध्यक्ष रेखा जोशी ने चुनाव से पहले शासनादेश जारी करने की मांग की। वहां किरन पंत, घनश्याम जोशी, चंद्रमोहन पुजारा, आनंद सिंह बिष्ट, जगत सिंह खोलिया, सोहन सिंह गोबाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीन सूत्री मांगों के लिए चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में अतिथि शिक्षकों ने दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपे। वहां ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप नाथ, संजीव भट्ट, चंचल सिंह कुंवर, अशोक कुमार, विजय मथेला, डॉ. लता राणा आदि थे।
बीआरसी लोहाघाट में माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने धरना दिया। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन चौबे ने अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया। बसंत बोहरा की अध्यक्षता में सुभाष गोस्वामी ने संचालन किया। इस मौके पर ज्योत्सना बोहरा, अनामिका पंत, पूनम त्रिपाठी, तनुजा राय, रेखा टम्टा, गुंजन सगटा आदि रहीं।

पाटी में दिनेश चम्याल के नेतृत्व में विधायक पूरन फर्त्याल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर नीमा गहतोड़ी, उमेश चंद्र मिश्रा, सुरेश लाल, किशोर कुमार, हरीश चंद्र जोशी, विक्रमनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed