फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   protest of Anganwadi workers regarding demands in pithoragarh

Pithoragarh News: 18 हजार मानदेय की मांग पर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कार्य बहिष्कार कर निकाली रैली

Wed, 28 Aug 2024 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 04:48 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर रैली निकाली और धरना दिया।

विज्ञापन
protest of Anganwadi workers regarding demands in pithoragarh
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर रैली निकाली और धरना दिया। कहा वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से 18 हजार रुपये मानदेय देने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति में इंटर पास सहायिका को वरीयता देने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल करने, गोल्डन कार्ड जारी करने, फोन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कर रही हैं। सरकार इन मांगों को पूरा करने के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क न होने से पोषण ट्रेकर पर उपस्थिति दर्ज न होने से उनका मानदेय काटा जा रहा है। ऐसे में उन्हें ट्रेकर पर डाटा फीड करने के लिए समय दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, बैक परीक्षाएं समय पर ना कराने से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छह महीने के भीतर यात्रा भत्ता देने, ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया 1000, शहरी क्षेत्रों का 4000 रुपये किराया मकान मालिक के खाते में डालने और अन्य विभागों का काम न करवाने की भी मांग की। इस दौरान संगठन की जिलाध्यक्ष नीमा जोशी, गंगा खत्री, मंजू धामी, राजेश्वरी धामी, उमा देवी, शांति देवी सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed