फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   protest for demanding extension of time of Panchayats in pithoragarh

Pithoragarh Protest: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, बिण ब्लाक में की तालाबंदी

Tue, 30 Jul 2024 04:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jul 2024 04:05 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर बिण ब्लाक में पंचायत प्रतिनिधियों ने तालाबंदी की। उन्होंने ब्लाक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर एक देश एक चुनाव कराने की मांग की है।

विज्ञापन
protest for demanding extension of time of Panchayats in pithoragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर बिण ब्लाक में पंचायत प्रतिनिधियों ने तालाबंदी की। उन्होंने ब्लाक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर एक देश एक चुनाव कराने की मांग की है।

विज्ञापन

मंगलवार बिण ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधि विकासखंड कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले को छोड़कर 12 जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों का चुनाव 2024-25 में कराया जाना है। प्रधानमंत्री की पहल के बाद इसके लिए गठित कमेटी ने एक देश एक चुनाव को लेकर रिपोर्ट भारत सरकार को दे दी है। उत्तराखंड में लंबे समय से पंचायत प्रतिनिधि एक राज्य एक पंचायत चुनाव के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- दिल्ली हादसे के बाद जागे अधिकारी: कोचिंग सेंटरों में छापा, दस को नोटिस; नक्शे और पार्किंग व्यवस्था नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर 1996 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव हुआ था। जिसका कार्यकाल 23 नवंबर 2001 को समाप्त हो रहा था। उस समय तत्कालीन राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर कार्यकर्ता एक वर्ष तीन माह 28 दिन बढ़ा दिया था। कोरोना काल में पंचायतों को बजट नहीं मिल पाया था। इस कारण पंचायतों का विकास नहीं हो पाया था। उन्होंने शीघ्र कार्यकाल नहीं बढ़ाने पर तीन अगस्त को देहरादून में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला देवी, बिमला रावत, कविता बिष्ट, ललित सिंह, मोहन सिंह मेहता,ममता देवी, जगदीश चंद, ललित थापा सहित कई लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed