{"_id":"67dda7d624f51d309a03f315","slug":"protest-demanding-road-construction-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-125415-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क की मांग के लिए 40 किमी दूर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क की मांग के लिए 40 किमी दूर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
Fri, 21 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र के धौलकांडा के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बना है। जल्द गांव के तोक ठुमरियाइजर तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करेंगे।
सीएम के गृहक्षेत्र मड़मानले के धौलकांडा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ठुमरियाइजर तक सड़क निर्माण की मांग वर्षों से कर रहे हैं लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। इस मौके पर डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में केशव दत्त पांडे, शिव दत्त, राजेंद्र प्रसाद, पूरन चंद्र, गोपाल दत्त पांडे, केदार दत्त थे।