फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest Committee formed in Pithoragarh

Pithoragarh News: आंदोलन को तेज करने के लिए संघर्ष समिति का गठन

Fri, 21 Mar 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Protest Committee formed in Pithoragarh
उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान खोलने की भनक से आक्रोशित महिलाओं ने सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने दुकान खोलने के लिए कोई भवन नहीं देने का प्रस्ताव भी रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान खोलने की भनक लगने पर सैकड़ों महिलाएं पहुंची। आक्रोशित महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। महिलाओं ने आंदोलन को तेज करने के लिए संघर्ष समिति का गठन भी किया है। स्थानीय निवासियों ने शराब की दुकान खोलने के लिए कोई भवन नहीं देने का प्रस्ताव रखा है।
महिलाओं ने कहा कि गांव के मध्य में शराब की दुकान खोली जा रही है। इस स्थान पर ग्रामीणों का गोचर है और पास में ही सरकारी और गैर सरकारी स्कूल भी है। ग्राम प्रशासक दीपा देवी ने कहा दो वर्ष पूर्व पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने पर 60 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि सरकार ने पेयजल समस्या का समाधान तो नहीं किया लेकिन शराब की दुकान खोली जा रही है। वहां पर निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व प्रधान देवकी देवी, कलावती, पूजा, हेमा, रेवती, हंसी, युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा आदि थे।
विज्ञापन

दीपा देवी बनीं समिति की अध्यक्ष
बेड़ीनाग। महिलाओं ने संघर्ष समिति का गठन करते हुए ग्राम प्रशासक दीपा देवी को अध्यक्ष बनाया है। ममता महरा, निर्मला चुफाल उपाध्यक्ष, दीपा महरा उप सचिव एवं संरक्षक देवकी देवी, ललिता देवी, कमला महरा, मुन्नी देवी बनाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश निरस्त नहीं तो रविवार को निकालेंगे जुलूस
समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया कि दुकान खोलने का आदेश शनिवार तक निरस्त नहीं होने पर रविवार को सरकार के तीन साल कार्यक्रम के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। इस दिन को नशा दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान : विधायक टम्टा
बेड़ीनाग। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि उडियारी बैंड में शराब की दुकान नहीं खोलने के लिए डीएम और जिला आबकारी अधिकारी को आदेश कर दिया है। किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जायेगी। कहा कि यदि उसके बाद भी जबरन दुकान खोलने की कोशिश की गई तो ग्रामीणों के साथ वे भी धरने पर बैठेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed