फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Youth Congress

यूथ कांग्रेस ने साइकिल चलाकर जताया बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest by Youth Congress
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस ने साइकिल चलाकर पेट्रोल और डीजल के दामों हो रही बढ़ोतरी का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 2014 में नारा दिया था, बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, लेकिन पिछले कुछ सालों में जिस तरह से हर चीज के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे लगता है मोदी सरकार ठान चुकी है कि वह देश के मध्यम और गरीब तबके को सड़क पर लाकर रहेगी।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केएमओयू स्टेशन से पेट्रोल पंप तक साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सब्जी, तेल, राशन, फल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी होती जा रही हैं, इससे गरीब इंसान की कमर टूटने वाली है। आज पूरे देश में हर चीज के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। गरीब दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हो गया है लेकिन भाजपा की सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव करन सिंह और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार निरंकुश हो चुकी है। बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ गई है। कोरोना के नाम पर नौकरियां छीन लीं गईं। सरसों का तेल 200 पार, रसोई गैस 900 पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मोदी राज में गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है और अमीर की मौज हो रही है। प्रदर्शन में प्रकाश देवली, आनंद धामी, नवीन ऐरी, कविराज सिंह, अभिषेक कोहली, संजय कुमार, देवेंद्र लोहिया आदि रहे।
सपा ने बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
पिथौरागढ़। समाजवादी पार्टी भी देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में आ गई है। सपा जिलाध्यक्ष रमेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें महंगाई कम करने में नाकाम रही हैं। कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार छीन गया।

इस कारण लोगों के लिए जीवन जीना इतनी महंगाई में मुश्किल हो गया है। सरकार ने जनता की समस्या से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान न होने पर सपा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। जानकी बिष्ट ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को बढ़ती महंगाई कम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed