फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest By NSUI in Pithauragarh

Pithoragarh News: शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई ने जलाया पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protest By NSUI in Pithauragarh
पिथौरागढ़ परिसर में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शुल्क वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई ने पिथौरागढ़ परिसर में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कैंपस के नाम पर गरीब विद्यार्थियों से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि अगर शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पिथौरागढ़ परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कैंपस के नाम पर शुल्क वृद्धि कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यह उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के साथ अन्याय है। कल्पासी ने कहा कि धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट आदि दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थी शुल्क वृद्धि से परेशान हैं।
विज्ञापन

बजट सीमित होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन पर मानसिक दबाव भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुल्क वृद्धि जल्द वापस नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने में दीपक पवार, पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश बिष्ट, गौरव कल्पासी, अमित कल्पासी, अमन भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed