{"_id":"61ba31b88c81d44e56203ce8","slug":"protest-by-nhm-staff-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4477448132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने निकाली जन आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने निकाली जन आक्रोश रैली
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में जन आक्रोश रैली निकालते एनएचएम कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने जन आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने कोरोना काल में सराहनीय कार्य के लिए सरकार की ओर से मिले प्रमाणपत्र भी लौटाए। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से वह सरकार से दो सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
बुधवार को एनएचएम कर्मियों ने कलक्ट्रेट तक जन आक्रोश रैली निकाली। एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि वह लंबे समय से वह अल्प वेतन में काम कर रहे हैं। अल्प वेतन में उनको परिवार के भरण पोषण में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। इसके बाद भी उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की हठधर्मिता के कारण आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रहीं हैं। इसकी जिम्मेदार सरकार और प्रशासन है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इस दौरान एनएचएम कर्मियों ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने के लिए सरकार की ओर से दिए गए प्रमाणपत्र जिलाध्यक्ष को सौंपे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द उन्हें लौटाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष चंदन पंवार, नंदन बिष्ट, विवेक कुमार, भरत उप्रेती, राजीव भट्ट, केएन चौसाली, नीलम महर, प्रियंका सिंह आदि थे।
एनएचएम कर्मियों का कार्यबहिष्कार नवें दिन भी जारी
चंपावत/लोहाघाट। दो सूत्री मांगों के लिए एनएचएम के संविदा कर्मियों ने बुधवार को नवें दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रखा। आक्रोशित कर्मियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
सीएमओ कार्यालय में बुधवार को ज्योति जोशी, मोनिका माहरा, तनुजा मेहता, प्रियंका नेगी, कमला सामंत, सुनीता भट्ट, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. संजय शर्मा आदि कार्य बहिष्कार पर रहे।
लोहाघाट के एनएचएम कर्मियों ने बुधवार को भी उपजिला अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। इस मौके पर डॉ. मुकेश तड़ागी, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. हेम जोशी, डॉ. कैलाश चंद्र, डॉ. प्रीति जुकरिया, योगेश राय, राकेश पंत, निर्मला पुनेठा आदि थे।