फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest By MR Union in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में दवा प्रतिनिधियों ने ट्रेड यूनियन के समर्थन में किया आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protest By MR Union in Pithauragarh
पिथौरागढ़ गांधी चौक में दवा प्रतिनिधि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत के दवा प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नगर में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधि सोमवार को गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रम कानून लगातार कमजोर हो रहे हैं। कई दवा प्रतिनिधियों की नौकरी कोरोनाकाल में गई है और उनकी सुनवाई नहीं हुई है। संगठन के सचिव भगवान सिंह ने कहा कि सरकार को दवा के दाम कम करने चाहिए। जीवन रक्षक दवाओं को जीएसटी से बाहर कर अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाएं रोगियों को निशुल्क मिलनी चाहिए। कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी ने कहा कि श्रमिकों के काम घंटे तय होने चाहिए। हमको भी सरकारी कर्मचारियों की भांति सुविधाएं मिलनी चाहिए। उपाध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि सरकार को श्रमिकों के उत्थान के लिए ठोस उपाय करने चाहिए। जो कंपनियां श्रमिकों का उत्पीड़न करती हैं उनको कठोर दंड देना चाहिए। इस दौरान दवा प्रतिनिधियों ने नगर में रैली निकालकर आक्रोश जताया। इस मौके पर कमल बम, महेश भट्ट, खीम भंडारी, गोविंद भंडारी, दिनेश भट्ट, किरन चंद, गंभीर भंडारी, आनंद जोशी, महेश बसेड़ा, महेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed