फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by LIC Staff Union in Pithauragarh

एलआईसी के आईओपी के निर्णय के विरोध में एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protest by LIC Staff Union in Pithauragarh
पिथौरागढ़। एलआईसी के कर्मियों ने एलआईसी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईओपी) के निर्णय के विरोध सहित कई अन्य मांगों के लिए सरकार के खिलाफ पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष विकास सिंह कार्की के नेतृत्व में सोमवार को एलआईसी कर्मी बैंक रोड स्थित मुख्य शाखा में एकत्र हुए। उन्होंने वहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एलआईसी का विनिवेश करना चाहती है, ये एलआईसी जैसे सफल सार्वजनिक संस्थान के निजीकरण की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल का मुख्य कारण एलआईसी आईपीओ के निर्णय का विरोध है। उन्होंने सार्वजनिक संस्थान का निजीकरण न करने, नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, फैमिली पेंशन में सुधार, एलआईसी में क्लास तीन और चार में नई भर्तियां करने, नई श्रम संहिता को रद्द करने, असंगठित क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा के उपाय लागू करने, आवश्यक वस्तुओं की कीमत पर अंकुश लगाने, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अधिक बजट आवंटित करने की मांग की। इस मौके पर शाखा सचिव महेंद्र सिंह, मोहन चंद्र, राजीव जोशी, तरुण कुमार, दीपक कुमार, अमृता जोशी आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed