{"_id":"61ba2df0cb454805502a089d","slug":"protest-by-businessman-pithoragarh-news-hld447742344","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापित दुकानदारों ने किया दुकानों की निविदा का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापित दुकानदारों ने किया दुकानों की निविदा का विरोध
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्लाटर हाउस के पास पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। व्यापारियों ने बहुउद्देश्यीय पार्किंग में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन के विरोध में अनुबंध पत्र हाथ में लेकर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका पर अनुबंध की अनदेखी कर निविदा निकालकर दुकानों के आवंटन का आरोप लगाया।
बुधवार को स्लॉटर हाउस में विस्थापित दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अनुबंध पत्र हाथ लेकर पालिका के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार पालिका ने बहुउद्देश्यीय पार्किंग में नवनिर्मित दुकानें विस्थापित दुकानदारों को ही देना सुनिश्चित किया था।
निविदा निकालने से पूर्व विस्थापित दुकानदारों को सूचना न देकर एक षड़यंत्र के तहत धोखाधड़ी की गई है। पूर्व में उन्होंने निविदा प्रकाशन के दिन ही आवंटन के विरोध में पालिका और डीएम को एक पत्र दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद दुकानदारों ने पालिका और डीएम को कानूनी नोटिस दिया था लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पालिका दुकानों के आवंटन को स्थगित नहीं करता है तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में दिनेश कल्पासी, चंद्रशेखर मखौलिया, ईश्वरी दत्त तिवारी, राजेश तिवारी, भुवन गुंज्याल आदि थे।