{"_id":"60fb11e98ebc3e584a6cf44b","slug":"protest-by-asha-in-kumaon-pithoragarh-news-hld4321742150","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
गंगोलीहाट में रैली निकालते आशा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पिथौरागढ़ में जिलाध्यक्ष इंदिरा देउपा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर लीला जोशी, हेमलता सौन, उर्मिला सौन, विमला खड़ायत, नीरू पाठक, बबीता खनका, बिंदिया खड़ायत, रजनी चंद शामिल थीं।
विज्ञापन
गंगोलीहाट में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशाओं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम भगत सिंह फोनिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जीआईसी से तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकाला।
वहां ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा, कमला बिष्ट, सुनीता देवी, मंजू मेहरा, राधिका देवी, आशा देवी, जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री गिरिजा शंकर जोशी आदि रहे।
चंपावत में जिले भर की आशाओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन करने वालों में हेमा जोशी, रुक्मणि जोशी, गीता पंत, लक्ष्मी पांडेय, उषा तड़ागी, कलावती देवी, माधवी बरदोला आदि रहीं। लोहाघाट में शुक्रवार को यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने उप जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया और तहसील तक जुलूस निकाला।
यहां पदमा प्रथोली, रीता सिंह, रेखा पुजारी, रीना सिंह, दीपा धौनी, कौशल्या, लक्ष्मी गहतोड़ी आदि थीं। टनकपुर भी आशा कार्यकर्ताओं ने लीला ठाकुर, मीरा कश्यप के नेतृत्व में अस्पताल परिसर से नारेबाजी कर तहसील तक जुलूस निकाला।
उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजा। यहां पूजा चौड़ाकोटी, मुन्नी जोशी, कमला जोशी, शकुंतला भंडारी, मीना चंद, रेनू सामंत, विमला बिष्ट, पूनम सक्सेना आदि थीं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई घोषणा के पूरी न होने से नाराजगी
पिथौरागढ़। आशा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई घोषणा के पूरी न होने पर नाराजगी जताई।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व सीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा कार्यकत्रियों को 10 हजार रुपये कोविड भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन ये घोषणा पूरी नहीं हो पाई है।