फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against removal of taxi stand

Pithoragarh News: टैक्सी स्टैंड हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 08 Apr 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Protest against removal of taxi stand
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी मार्ग से टैक्सी स्टैंड हटाए जाने से आक्रोशित चालकों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के फरमान को तुगलकी करार दिया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्ग पर लंबे समय से टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है। विगत दिनों इस स्टैंड को हटाकर चंडाक रोड पर जीजीआईसी के पास स्थानांतरित कर दिया। इससे टैक्सी संचालक आक्रोशित हैं। शनिवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में चालक और टैक्सी स्वामियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नवल किशोर का कहना है कि लंबे समय से टैक्सी स्टैंड उक्त स्थल पर संचालित किया जा रहा है। चंडाक, बांस, नाकोट आदि जगहों पर जाने वाले वाहन वहां खड़े रहते हैं। स्टैंड हटाए जाने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टैक्सी संचालकों को समझाने का प्रयास किया। बाद में तहसील कार्यालय में एसडीएम अनुराग आर्य की मौजूदगी में वार्ता हुई।
विज्ञापन

नवल किशोर ने बताया कि टैक्सी स्टैंड पर कोई भी वाहन अनियंत्रित तरीके से खड़े नहीं रहेंगे। वहां पर वाहनों के लिए पट्टी बनाई जाएगी, जिससे राहगीरों को भी कोई आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इस संबंध में रविवार को टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ पदाधिकारियों के बीच वार्ता रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दर्जनों वाहन रहते हैं खड़े
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी रोड पर चंडाक, नाकोट, मोस्टमानू, बांस समेत कई गांवों का स्टैंड बनाया गया है। यहां तीन दर्जन से अधिक वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। पूरी सड़क पर ही स्टैंड बना दिए जाने से उक्त मार्ग से निकलने में लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन यहां जाम भी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed