फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Proper security arrangements should be kept in all quarantine centers : DM

सभी क्वारंटीन सेंटरों पर हो सुरक्षा की उचित व्यवस्था : डीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Proper security arrangements should be kept in all quarantine centers  : DM
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। डीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केन्द्रों पर Yतैनात सभी प्रभारियों व कार्मियों को क्वारंटीन होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सुविधा मिलने के साथ ही क्वारंटीन के लिए जारी सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। शुक्रवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे और नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने महिलाओं के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर गंगोत्री गर्ब्याल छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी व सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को कहा कि वह 24 घंटे विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखे। साथ ही केन्द्र में प्रवेश करने दिया जाए। इस मौके पर नोडल अधिकारी कोविड-19 एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल को प्रत्येक दिन एक महिला चिकित्सक के माध्यम से यहां क्वारंटीन हुई महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। वर्तमात में उक्त केन्द्र में 3 महिला कोरंटीन हैं। डीएम ने एसडीएम तुषार सैनी को निर्देश दिए कि सभी क्वारंटीन सेंटर में समय पर व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि सभी क्वारंटीन केन्द्रों को नियमित सेनीटाइज किया जाए। इस मौके पर डीएम ने आईटीआई ,प्राथमिक विद्यालय रई, मानस इंटर कॉलेज पंडा, रैन बसेरा सिल्थाम ,जूनियर हाईस्कूल बजेटी, न्यू बीयरशिबा स्कूल, गुरुकुल स्कूल ,आकाशवाणी, जूनियर हाईस्कूल लिंठ्यूड़ा, समाज कल्याण छात्रावास, जूनियर हाईस्कूल विण मिशन इंटर कालेज,एसआईटी, एलडब्लूएस, केएनयू जीआईसी, दयानंद इंटर कॉलेज, कन्या मंडप, शिशु मंदिर,पीएनएफ, मानस इंटर कॉलेज, प्रा. टकाना, जूनियर हाईस्कूल धनोड़ा ,आई टी आई,गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कालेज, सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed