{"_id":"67acde1026329861f90ac9f0","slug":"progress-construction-seven-drinking-water-schemes-slow-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-123995-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सात पेयजल योजनाओं के निर्माण की प्रगति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सात पेयजल योजनाओं के निर्माण की प्रगति धीमी
Wed, 12 Feb 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जल निगम और जल संस्थान के कार्यरत पांचों कार्यदायी डिवीजन की कुल 778 पेयजल योजनाओं में सात निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति बेहद धीमी पाई गई।
बैठक में पेयजल निगम गंगोलीहाट की 33, पेयजल निगम डीडीहाट की 18, पेयजल निगम पिथौरागढ़ की 10, जल संस्थान डीडीहाट की 21 और जल संस्थान पिथौरागढ़ की 3 पेयजल योजनाओं का कार्य अपूर्ण पाया गया।
सात निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति बेहद धीमी पाई गई। इनमें गंगोलीहाट विकासखंड की महत्वपूर्ण व बृहद पेयजल योजना बेलपट्टी पंपिंग, वासुकी नाग और कनालीछीना विकासखंड की गर्खा पंपिंग पेयजल शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशासी अभियंता को कार्यों में प्रगति लाने और नदी तट पर निर्माणाधीन वैल के शेष कार्य तेजी से कराते हुए माह मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल जल जीवन मिशन इंजी.आरएस धर्मशक्तू सहित सभी डिविजन के अभियंता मौजूद रहे।